Bihar BEd Course Loan Yojana:- अगर आप बिहार से हैं और बी.एड (B.Ed) कोर्स करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी की वजह से सपना अधूरा रह गया है, तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। बिहार सरकार ने छात्रों के लिए एक शानदार योजना शुरू की है – Bihar BEd Course Loan Yojana 2025, जिसके तहत आपको B.Ed की पढ़ाई के लिए ₹4 लाख तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा, वो भी आसान और सुविधाजनक शर्तों पर।
अब पढ़ाई के रास्ते में पैसे नहीं बनेंगे रुकावट!
बहुत से छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो टीचर बनना चाहते हैं, इसके लिए B.Ed करना ज़रूरी होता है, लेकिन आर्थिक परेशानी की वजह से उनका सपना रुक जाता है। इस योजना का मकसद ही यही है कि कोई भी विद्यार्थी सिर्फ पैसों की कमी की वजह से अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़े।
अब सरकार की मदद से आप बिना पैसों की चिंता किए अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं और अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
Pashupalan Dairy Loan Apply: गाय-भैंस पर मिल रहा फ्री में 5 लाख का लोन, तुरंत होगा लोन अप्रूव
Bihar BEd Course Loan Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | Bihar BEd Course Loan Yojana 2025 |
---|---|
उद्देश्य | बी.एड के स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता देना |
लोन राशि | ₹4 लाख रुपये |
लाभार्थी | सभी पात्र छात्र-छात्राएं |
ब्याज दर | बेहद कम, सरकारी सब्सिडी के साथ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द जारी होगी या नजदीकी बैंक से संपर्क करें |
क्या है Bihar Student 4 Lakh Loan Scheme?
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना राज्य सरकार की एक ऐसी पहल है जो विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता के रूप में शिक्षा ऋण उपलब्ध कराती है। इस योजना के अंतर्गत योग्य छात्र 4 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि का उपयोग छात्र अपनी ट्यूशन फीस, किताबों, लैपटॉप, होस्टल और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए कर सकते हैं।
इस योजना का संचालन शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग, और श्रम संसाधन विभाग मिलकर करते हैं। यह योजना बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का मौका देती है।
UP Zero Poverty Mission 2025: उत्तर प्रदेश जीरो पॉवर्टी योजना से गरीबी का होगा निस्तारण
Bihar BEd Course Loan Yojana 2025
Bihar BEd Course Loan Yojana 2025 एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे बिहार सरकार या संबंधित बैंक संस्थाओं द्वारा उन छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए शुरू किया गया है, जो बी.एड (B.Ed) कोर्स करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक कारणों से पीछे रह जाते हैं।
इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। यह लोन बी.एड कोर्स की पूरी अवधि के लिए होता है, जिसमें कॉलेज फीस, हॉस्टल शुल्क, पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक खर्च शामिल हैं। खास बात यह है कि इस लोन पर ब्याज दर काफी कम होती है और कुछ मामलों में सरकार द्वारा ब्याज पर सब्सिडी भी दी जाती है।
योजना की मुख्य विशेषताएं:
- ऋण राशि: अधिकतम ₹4 लाख तक
- ब्याज दर: न्यूनतम, और सब्सिडी की सुविधा
- कवरेज: कोर्स फीस, हॉस्टल, किताबें आदि
- गारंटर की आवश्यकता नहीं
- CIBIL स्कोर की अनिवार्यता नहीं
- सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों में एडमिशन अनिवार्य
यदि आपने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में B.Ed कोर्स के लिए एडमिशन ले लिया है, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। बस आपको अपने ज़रूरी दस्तावेज जैसे – एडमिशन प्रूफ, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, और पिछले शैक्षणिक प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे।
Bihar BEd Course Loan ब्याज दर
- ब्याज दर बहुत ही कम होती है, जिससे लोन चुकाना आसान हो जाता है
- कई बैंकों में यह 4% से 7% के बीच हो सकती है
- सरकारी सब्सिडी वाले केस में ब्याज और भी कम हो सकता है
- लोन के साथ मोराटोरियम पीरियड भी मिल सकता है यानी पढ़ाई पूरी होने तक किस्त नहीं देनी होती
- ब्याज दर अलग-अलग बैंक और आपके इनकम प्रोफाइल के अनुसार बदल सकती है
Bihar BEd Course Loan Yojana 2025 के लाभ
- ₹वित्तीय सहायता: छात्रों को उनके कोर्स के अनुसार अधिकतम 4 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाएगा।
- कम ब्याज दर: सामान्य छात्रों के लिए ब्याज दर 4% है, जबकि महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए यह दर केवल 1% है।
- व्यापक कोर्स कवरेज: इस योजना के तहत 42 अलग-अलग कोर्सेज के लिए लोन प्रदान किया जाएगा।
- आसान आवेदन प्रक्रिया: छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
Bihar BEd Course Loan Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र ने 12वीं पास कर ली हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में उच्च शिक्षा के लिए दाखिला लिया हो।
- आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- छात्र किसी सरकारी, निजी या अर्धसरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा हो।
- वे छात्र जो पहले से किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप या लोन योजना का लाभ ले रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
Bihar BEd Course Loan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (छात्र और माता-पिता दोनों का)
- 12वीं की मार्कशीट
- कॉलेज एडमिशन लेटर या प्रवेश प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- पिछली शिक्षा की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar BEd Course Loan Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट 7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाएं।
- “New Application Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन पत्र की हार्डकॉपी और दस्तावेज़ों की छायाप्रति को DRCC कार्यालय में जमा करें।
ऑफलाइन आवेदन
- अपने जिले के DRCC कार्यालय में जाएं।
- योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें और आवेदन फॉर्म लें।
- फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ जमा करें।
किस प्रकार के कोर्स इस Bihar Student 4 Lakh Loan Scheme में मान्य हैं?
इस योजना के तहत छात्र निम्नलिखित कोर्सों के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं:
क्रमांक | कोर्स का नाम | क्रमांक | कोर्स का नाम |
---|---|---|---|
1 | बीए/बीएससी/बीकॉम (सभी विषय) | 22 | बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (B.U.M.S) |
2 | एमए/एमएससी/एमकॉम (सभी विषय) | 23 | बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (B.H.M.S.) |
3 | आलिम | 24 | बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (B.D.S.) |
4 | शास्त्री | 25 | जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (G.N.M) |
5 | बीसीए | 26 | बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी |
6 | एमसीए | 27 | बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी |
7 | बीएससी (आईटी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/कंप्यूटर साइंस) | 28 | डिप्लोमा इन फूड, न्यूट्रिशन/डायटेटिक्स |
8 | बीएससी (एग्रीकल्चर) | 29 | बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन/मास मीडिया/जर्नलिज्म |
9 | बीएससी (लाइब्रेरी साइंस) | 30 | बीएससी इन फैशन टेक्नोलॉजी/डिजाइनिंग/एपरेल डिजाइनिंग/फुटवियर डिजाइनिंग |
10 | बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (B.H.M.C.T.) | 31 | बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर |