SBI Stree Shakti Yojana : देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार समय-समय पर योजनाएं लेकर आती रहती है। भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर एक योजना का शुभारंभ किया गया है जिसे हम स्त्री शक्ति योजना के नाम से जानते हैं। इस योजना के अंतर्गत जो भी महिलाएं खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं उन्हें बहुत ही कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। इस लोन का उपयोग महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कर सकती है।
SBI Stree Shakti Yojana 2024 Overview
आर्टिकल का नाम | SBI Stree Shakti Yojana 2024 |
योजना का नाम | SBI Stree Shakti Yojana |
शुरू किसने किया | केंद्र सरकार और SBI बैंक के द्वारा मिलकर |
लाभार्थी | भारत की रहने वाली महिलाएं |
लाभ | व्यापार के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
SBI Stree Shakti Yojana 2024
स्त्री शक्ति योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक तरह की लोन पैकेज योजना है। जिसमें कोई महिला अपने कारोबार को आगे बढ़ाने या नया कारोबार शुरू करने के लिए 50,000 से लेकर 25 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता लोन के रूप में ले सकती है। इसके तहत प्रदान किये जाने वाला 5 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाएगा। जबकि इससे अधिक लोन पर महिला को कोई गारंटी देनी होगी।
एसबीआई स्त्री शक्ति योजना से लोन प्राप्त करने के लिए महिला का बिजनेस में 50% या उससे अधिक साझेदारी होना चाहिए तभी वह लोन ले सकती है। बता दे की एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत महिला अधिकतम 25 लाख रुपए का लोन ले सकती है वही वह 5 लाख रुपए तक लोन लेती है तो उसमें किसी भी प्रकार के ग्रांटर की आवश्यकता नहीं पढ़ेगी।
SBI Stree Shakti Yojana Benefit
- एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने हेतु लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
- सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाले इस लोन पर बहुत ही कम ब्याज का भुगतान करना होगा।
- साथ ही महिला इस योजना से 25 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकती है।
- यदि महिला एसबीआई स्त्री शक्ति योजना से ₹500000 तक का लोन लेती है तो उसमें किसी भी ग्रांटर की आवश्यकता नहीं है।
- साथ ही SBI Stree Shakti Yojana में लोन की अलग-अलग श्रेणियां में लागू होने पर मार्जिन 5% से कम भी किया जाता है।
- यदि महिला 2 लाख या उससे अधिक लोन लेती है तो 0.5% कम से कम ब्याज देना होगा।
- महिलाओं को इस योजना में 50 हजार से 25 लाख रुपए तक प्राप्त होते है।
- सरकार से मिलने वाले लोन की मदद से महिलाएं ग्रामीण तथा शहरी दोनों ही क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर सकती है।
एसबीआई स्त्री शक्ति योजना से संबंधित व्यापार
- डिटर्जेंट और साबुन बनाना एवं बेचना।
- सब्जियों और फलों का उत्पादन करना और बेचना।
- पैंट शर्ट अथवा अन्य कपड़े सिलना और बेचना।
- डेरी फार्म चलाना और दूध का आयात निर्यात करना।
- कुरकुरे, पापड़, नमकीन बनाना और बेचना।
- खेती और बागवानी के लिए उर्वरक खरीदना अथवा बेचना।
- घरों से हस्तशिल्प उद्योग, लघु उद्योग और अन्य उद्योग चालू करना।
- कॉस्मेटिक आइटम के अंतर्गत मेकअप का सामान बनाना और बेचना।
- ब्यूटी पार्लर का काम करना।
SBI Stree Shakti Yojana के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- महिलाओं को केवल किसी भी प्रकार का स्वयं का व्यवसाय शुरू करने पर ही लोन दिया जाएगा।
- यदि किसी व्यवसाय में महिलाओं की 50% की साझेदारी है, तो वह एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
- महिला का अपने व्यवसाय पर मालिकाना हक होना चाहिए।
- लाभार्थी महिलाओं के पास आवेदन करने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज होने चाहिए।
SBI Stree Shakti Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिजनेस प्लान
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- कंपनी मालिकाना हक प्रमाण पत्र
- आवेदन फॉर्म
- आय प्रमाण पत्र
SBI Stree Shakti Yojana आवेदन कैसे करें?
- एसबीआई स्त्री शक्ति योजना आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा I sbi.co.in
- अब यहाँ “Loan” सेक्शन में जाना है और यहाँ पर स्त्री शक्ति योजना लोन का चयन कर लेना है।
- अब कौन सा व्यपार शुरू करना चाहते है उसका चयन कर ले।
- इसके बाद कितना लोन लेना है वो भरे और बाकी की जानकारिया भर दे।
- आप इस फॉर्म को सबमिट करके बैंक में जाये।
- इसके बाद सारा काम बैंक करेगा आपको उन्हें सिर्फ कागज देने होंगे।
- इसकी प्रक्रिया पूरे होने के बाद लोन की राशि आपके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।
Pingback: LIC Dhan Rekha Plan-863 : Eligibility & Benefits of Money Back Guarantee Policy
Pingback: Mazi Ladki Bahin Yojana Official Website - माझी लाड़की बहिन योजना में Online आवेदन ऐसे करें, Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024 - Sarkari Soochna
Pingback: Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024- माझी लड़की बहिन योजना Last Date, Form pdf download, official website - Sarkari Soochna