Maiya Samman Yojana 3rd Kist :- राज्य सरकार द्वारा गरीब वर्ग और निरक्षरित महिलाओं को खुशखबरी देते हुए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” को शुरू किया है। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1000/- रूपये दिए जा रहें हैं। ताकि राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। अब तक इस योजना का लाभ राज्य की 45 लाख से भी अधिक महिलाओं को प्राप्त हो चुका है। मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त की राशी मिलने के बाद लाभार्थी महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतेजार कर रही है।
आपको बतादें की झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के बैंक खाते मे सम्मान राशी भेजने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेशानुसार इस योजना की तीसरी किस्त अगले महीने की 15 तारीख तक महिलाएं के बैंक खाते मे भेज दी जाएगी। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत यदि आपने आवेदन किया है तो आपको तीसरी किस्त की राशि भी अवश्य ही मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 3rd Kist 2025- Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड 2025 |
शुरू किसने किया | सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं एवं बेटियां |
लाभ | हर महीने ₹1000 मिलेंगे |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई महिलाओं में बेटियों के लिए एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना में अब तक राज्य की 50 लाख से भी अधिक महिलाओं और बेटियों के द्वारा फॉर्म भरे जा चुके हैं। बता दे की मंईयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं को पहली और दूसरी किस्त की राशि मिल चुकी है, पहली और दूसरी किस्त के बाद अब तीसरी किस्त की बारी है। तीसरी किस्त में 50 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेंगे I
मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त कब मिलेगी
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त की राशि राज्य की महिलाओं को अक्टूबर महीने में प्राप्त होगी। जैसा की पहली किस्त की राशि सरकार ने अगस्त महीने में जारी किया था, वहीं दूसरी किस्त को सितंबर में जारी किया गया है अब तीसरी किस्त को सरकार अक्टूबर महीने में जारी करेगी। सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि राज्य की महिलाओं को 15 अक्टूबर तक प्राप्त हो जाएगी।
मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त में कितने पैसे मिलेंगे
मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त में महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे। हालांकि सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि में बढ़ोतरी करने का घोषणा किया है, परंतु ये राशि अगले वर्ष से किस्त की राशि बढ़ाई जाएगी। सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के किस्त में बढ़ोतरी की घोषणा प्रत्येक वर्ष 250 रुपए की की गई है।
Maiya Samman Yojana Eligibility 2025
- तीसरी किस्त के पैसे उन महिलाओं एवं बेटियों को मिलेंगे जो झारखंड की मूल निवासी है।
- ऐसी महिला या बेटी जिसके आवेदन को संबंधित अधिकारी ने अप्रूव कर दिया है उन्हें तीसरी किस्त प्राप्त होगी।
- राज्य के रहने वाली महिला या बेटियां जिसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा है वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
- इसके अलावा परिवार का कोई सदस्य अगर टैक्स का भुगतान करता है तो भी वह महिला या बेटियां मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं है।
- तीसरी किस्त की राशि पाने के लिए महिलाओं का डीबीटी एक्टिव होना आवश्यक है।
- साथ ही सबसे महत्वपूर्ण मंईयां सम्मान योजना का लाभ झारखंड की उन महिलाओं एवं बेटियों को मिलेंगे जिनका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होगा।
Maiya Samman Yojana Important Documents
- आवेदक महिला का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नम्बर
- आय प्रमाण पत्र
- रंगीन फोटोग्राफ
- बैंक खाता संख्या।
Maiya Samman Yojana Important Dates
योजना का शुरुआत कब की गई | 28 जुलाई 2024 को |
आवेदन का शुरुआत कब हुआ | 03 अगस्त 2024 को |
महिलाओं को पहली किस्त कब मिली | 18 अगस्त 2024 को |
महिलाओं को दूसरी किस्त कब मिली | 13 सितंबर 2024 को |
तीसरी किस्त कब मिलेगी | 15 अक्टूबर 2024 तक |
Maiya Samman Yojana Payment Status Check 2025 | मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करें
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है।
- वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- जिसमें आपको आवेदन एंव भुगतान की स्थिति के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना आवेदन संख्या व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
- साथ ही कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी प्राप्त करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए ओटीपी बॉक्स मे दर्ज करना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने आपके तीसरी किस्त के भुगतान की स्थिति खुलकर आ जाएगी जिसमे आप अपने सभी भुगतान की स्थिति चेक कर सकते है।
- आप इस प्रकार आसानी से Maiya Samman Yojana 3rd Kist भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Kist Not Received 2025
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं एवं बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके लाभ से महिलाओं एवं बेटियों में अलग से उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही आवेदनों की संख्या को देखते हुए सरकार ने अंतिम तिथि को बढ़ाकर (Last Date Extended) दिसंबर 2024 तक कर दिया है।
लेकिन अभी भी इस योजना के लाभ से लाखों महिलाएं वंचित है। बता दे की लाखों महिलाओं ने योजना के अंतर्गत आवेदन कर दिया है लेकिन उन्हें अभी भी पहली और दूसरी किस्त नहीं मिली है, साथ ही राज्य में ऐसे भी लाखों महिलाएं हैं जिन्हें पहली किस्त मिल चुकी है लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिली है तो अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना से किस्त वंचित है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
मंईयां सम्मान योजना किस्त नहीं मिलने के मुख्य कारण
- आपका आवेदन सफलतापूर्वक न होना।
- बैंक खाता आधार से लिंक न होना।
- आवेदन अप्रूव न होना।
- पात्र महिलाओं की लिस्ट में नाम नहीं होना।
इन सबके अलावा मंईयां सम्मान योजना के किस्त आपको नहीं मिलने के और भी कई कारण हो सकते हैं।
मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त नहीं मिलने पर करें ये काम
- यदि आपको योजना के एक भी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं तो सबसे पहले आपको अपना स्टेटस चेक करना है।
- स्टेटस चेक करने के अलावा महिलाएं नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय से अप्रूवल महिलाओं की लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
- स्टेटस चेक करने पर यदि महिला के आवेदन को स्वीकृति मिली है और यदि किस्त के पैसे नहीं मिले हैं तो महिलाएं सबसे पहले अपना DBT Status चेक करें।
- और यदि महिला का आवेदन रिजेक्ट हो चुका है तो उस स्थिति में महिला फिर से आवेदन फार्म भरे।
- यदि सब कुछ सही होने के पश्चात भी आपको मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि नहीं मिल रही है तो आप सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।
वंचित महिलाएं ऐसे भरे Maiya Samman Yojana Form 2025
वंचित महिलाएं जो मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरकर लाभ लेना चाहती है उन्हें सबसे पहले आवेदन नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर करना है। फॉर्म भरते दौरान आपको उस बैंक खाते को उपयोग करना है जिसका डीबीटी एक्टिव है।
Maiya Samman Yojana Online Apply | मंईयां सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें
झारखंड राज्य की रहने वाली महिलाएं एवं बेटियां जो अभी तक आवेदन किसी कारण नहीं कर पाई है उन्हें बता दे कि आप मंईयां सम्मान योजना में आवेदन दिसंबर 2024 तक कर सकती हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आवेदनों की संख्या को देखते हुए, साथ-साथ महिलाओं एवं बेटियों में इस योजना में दिख रहे उत्साह के कारण सरकार ने अंतिम तिथि को बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक कर दिया है।
इस समय अंतराल में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीके से भर सकती है। ऑफलाइन फॉर्म भरने हेतु महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से फार्म प्राप्त कर भर कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ही जमा कर देना है। और यदि महिलाएं एवं बेटियां ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहती है तो उन्हें सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी CSC केंद्र जाना है।