Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana me Name Check Kaise Kare:– राजस्थान सरकार द्वारा 1 मई 2021 को राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 25 लाख रुपए तक की नि:शुल्क बीमा योजना की घोषणा की गई थी। यदि आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे जांचें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए राजस्थान सरकार ने एक वेब पोर्टल (chiranjeevi.rajasthan.gov.in) लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से आप घर बैठे ही आसानी से चिरंजीवी योजना में अपना नाम देख सकते हैं। जन आधार कार्ड का उपयोग करके आप चिरंजीवी योजना पंजीकरण 2025 को भी सरलता से चेक कर सकते हैं।
अतः दोस्तों आज के इस लेख में यही साझा करने वाले हैं कि राजस्थान निवासी मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें या चेक करें? चिरंजीवी योजना में अपना नाम चेक करने के लिए राजस्थान सरकार की वेबसाइट (chiranjeevi.rajasthan.gov.in) पर किन प्रक्रियाओं को फॉलो करना है इस पोस्ट में बताया गया है। इसलिए पोस्ट को ध्यान पूर्वक पढ़ कर सभी प्रक्रियाओं को फॉलो करें।
चिरंजीवी योजना क्या है?
चिरंजीवी योजना, जिसे 2021 में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू किया गया था, एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को किफायती स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को ₹25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। चिरंजीवी योजना के तहत, लगभग 1597 बीमारियों का इलाज कवर किया जाता है, जिसमें गंभीर बीमारियाँ जैसे कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, और न्यूरोलॉजिकल समस्याएँ शामिल है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए, परिवारों को जन आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते है। इस योजना के तहत, बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों, सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के लाभार्थियों, और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जाती है।इसके अलावा, संविदा किसान और छोटे किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।
चिरंजीवी योजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और उन्हें चिकित्सा खर्चों से राहत दिलाना है। यह योजना राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में लागू होती है, जिससे लाभार्थियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ मिलती है।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना |
लागू किया गया | राजस्थान |
लॉन्च किया गया | 1 मई, 2021 |
उपलब्ध बीमा राशि | ₹25 लाख (सामान्य कवरेज) और ₹10 लाख (दुर्घटना कवरेज) |
पात्रता | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, गरीबी रेखा के नीचे, छोटे पैमाने के किसान |
प्रीमियम | ₹850 सालाना |
कैशलेस हॉस्पिटलाइज़ेशन | सभी सरकारी अस्पतालों और पॉलिसी से संबद्ध निजी अस्पताल |
कवरेज | 1576 से अधिक मेडिकल टेस्ट और COVID-19 कवरेज |
लाभ | कैशलेस उपचार, उच्च बीमा राशि, नेटवर्क अस्पतालों तक पहुंच, वित्तीय सहायता |
चिरंजीवी योजना की पात्रता | Chiranjeevi Yojana Eligibility
अब हम आपको Chiranjeevi Yojana की पात्रता के बारे में जानकारी देते हैं, जिसके बारे में अधिकतर लोग अनजान हैं। चिरंजीवी योजना की पात्रता निम्नलिखित है:
- योजना के लिए आवेदक का राजस्थान का निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक बेरोजगार होना चाहिए और गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार से संबंधित हो।
- वे परिवार जो सामाजिक-आर्थिक जनगणना में पात्र पाए गए हैं।
- राजस्थान के किसान।
- राजस्थान के सभी संविदा कर्मचारी।
- योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड या जन आधार कार्ड होना आवश्यक है। अगर आपके पास जन आधार कार्ड नहीं है, तो पहले आपको जन आधार कार्ड के लिए पंजीकरण कराना होगा, उसके बाद ही आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
चिरंजीवी योजना के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी है?
- आधार कार्ड
- बीपीएल कार्ड/राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
चिरंजीवी योजना बीमारी लिस्ट
Chiranjeevi Yojana के तहत कवर की जाने वाली बीमारियों की सूची निम्नलिखित है:
क्रमांक | बीमारी का नाम |
1 | हृदय रोग (Cardiovascular Diseases) |
2 | कैंसर (Cancer) |
3 | किडनी रोग (Kidney Diseases) |
4 | लीवर रोग (Liver Diseases) |
5 | न्यूरोलॉजिकल रोग (Neurological Diseases) |
6 | डायबिटीज (Diabetes) |
7 | हड्डी रोग (Orthopedic Diseases) |
8 | श्वसन रोग (Respiratory Diseases) |
9 | मानसिक रोग (Mental Health Disorders) |
10 | मातृत्व और नवजात शिशु देखभाल (Maternity and Neonatal Care) |
Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana me Name Check Kaise Kare
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है:-
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana) में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाना है
- अब आपको होम पेज पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा, अगर आप पहले से ही यूजर हैं तो लॉगिन पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें और अगर आप नए यूजर हैं तो रजिस्ट्रेशन करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
- लोगिन करने के पश्चात आप राजस्थान डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे
- उसमें आपको एप्लीकेशन विकल्प के अंदर चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
- फिर आपको योजना में पंजीकरण करे विकल्प पर क्लिक करना है
- उसमें आपको दो विकल्प देखने के लिए मिलेंगे, निशुल्क और सशुल्क
- अगर आप राजस्थान के किसान या संविदा कर्मचारी है तो आपको निशुल्क विकल्प चुनना है और अन्य सभी को सशुल्क
- फिर आपको निशुल्क विकल्प के अंदर किसानों/निराश्रित/असहाय परिवार, कोविड 19 की श्रेणियों का चयन करना है
- उसके बाद आपको आधार पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना है
- उसके पश्चात आपको आधार नंबर डालकर लाभार्थी खोजे विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको परिवार के सभी सदस्यों के दस्तावेजों को डालना है।
- फिर आपको आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए OTP को डालना है।
- अब आप अपनी सभी जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।
- अगर अपने शुल्क फॉर्म पर क्लिक किया होगा तो आपको शुल्क जमा करने का विकल्प मिलेगा, 850 रूपये का शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
Note – 10 लाख के दुर्घटना कवर में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले हादसे और किसी विशेष ऑपरेशन, युद्ध, हत्या, आत्महत्या, शराब पीने और प्रसव के दौरान होने वाले हादसे कवर नहीं होंगे।
चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें/ चेक करें
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखा जा सकता है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” वाले सर्च बार में अपना जन आधार नंबर दर्ज करें।
- जन आधार नंबर दर्ज करने के बाद, आपको चिरंजीवी योजना से संबंधित जानकारी दिखाई देगी। यहां आप अपना नाम और पात्रता स्थिति देख सकते हैं।
FAQ- चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?
Chiranjeevi Yojana की वेबसाइट क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट- chiranjeevi.rajasthan.gov.in
चिरंजीवी योजना में कौन-कौन जुड़ सकता है?
राजस्थान का हर परिवार इस योजना से जुड सकता है। सरकारी कर्मचारियों के परिवार को इस योजना से जुडने की आवश्यकता नही है क्योंकि उनके लिए राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम योजना लाई जा रही है।
क्या इलाज के दौरान मुझसे किसी भी तरह की राशि वसूल की जायेंगी?
नहीं। इस योजना के अन्तर्गत सम्पूर्ण सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क (कैशलेस) है।
चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं?
आप राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/ पर जाकर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” विकल्प का उपयोग करके अपना जन आधार नंबर दर्ज करें और जानकारी प्राप्त करें।
क्या चिरंजीवी योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण जरूरी है?
हां, चिरंजीवी योजना का लाभ उठाने के लिए पहले से पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि आप पंजीकृत नहीं हैं, तो आपको पहले पंजीकरण करना होगा।
क्या जन आधार कार्ड से चिरंजीवी योजना चेक कर सकते हैं?
हां, आप जन आधार कार्ड का उपयोग करके चिरंजीवी योजना में अपना नाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर जन आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपका नाम और पात्रता स्टेटस दिखाई देगा।
चिरंजीवी योजना में कौन पात्र है?
राजस्थान के निवासी, बेरोजगार लोग, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार, किसान, और संविदा कर्मचारी पात्र हैं। पात्रता की अन्य शर्तों को भी पूरा करना आवश्यक है।
चिरंजीवी योजना का बीमा कवर कितना है?
इस योजना के तहत लाभार्थियों को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।
क्या चिरंजीवी योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है?
हां, इस योजना के अंतर्गत आप सरकारी और निजी दोनों प्रकार के अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं।
चिरंजीवी योजना में पंजीकरण की स्थिति कैसे जांचें?
आप चिरंजीवी योजना की वेबसाइट पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें” विकल्प का उपयोग करके अपने जन आधार नंबर से अपनी पंजीकरण स्थिति जांच सकते हैं।
अगर जन आधार कार्ड नहीं है तो क्या चिरंजीवी योजना का लाभ मिल सकता है?
जन आधार कार्ड के बिना इस योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता है। पहले आपको जन आधार कार्ड के लिए पंजीकरण कराना होगा।
चिरंजीवी योजना की हेल्पलाइन क्या है?
योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप टोल-फ्री नंबर 18001806127 पर संपर्क कर सकते हैं।
चिरंजीवी योजना की लाभार्थी सूची कैसे देखें?
आप योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना जन आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं।